Home ALL POST कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश | Kanya Sumangala Yojana uttar pradesh

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश | Kanya Sumangala Yojana uttar pradesh

1480
0

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश | Kanya Sumangala Yojana uttar pradesh

Kanya Sumangala Yojana uttar pradesh

उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना 2019 (Kanya Sumangala Yojana) शुरू की जा रही है|

इस योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को उनकी शिक्षा तथा उनके विवाह के लिए सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी|

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) द्वारा राज्य की बालिकाओं के जन्म के समय से लेकर उनकी पढ़ाई पूरी होने तक सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाएगी|

उत्तर प्रदेश बजट 2019- 20 में कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं|

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश (Kanya Sumangala Yojana UP) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं के स्वास्थ्य तथा शिक्षा में सुधार करना है|

इस योजना द्वारा लड़कियों के शिक्षक स्तर में काफी सुधार होगा तथा इस योजना द्वारा उनके स्वास्थ्य में भी काफी सुधार होगा|

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश [ Kanya Sumangala Yojana uttar pradesh ]

१ – इस योजना के तहत लड़कियों की शिक्षा तथा उनके विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाएगी|

२ – इस योजना की सहायता राशि अभी तक निर्धारित नहीं की गई है|

३ – निर्धारित सहायता राशि सीधा लड़कियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी|

४ – यह राशि किस्तों में प्रदान करवाई जाएगी|

५ – पहली किस्त कन्या के जन्म के समय प्रदान करवाई जाएगी|

६ – दूसरी किस्त टीकाकरण के समय प्रदान करवाई जाएगी|

७ – तीसरी किस्त बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के समय प्रदान करवाई जाएगी|

८ – चौथी किस्त बालिका के छठी कक्षा में होने पर प्रदान करवाई जाएगी|

९ – पांचवी किस्त बालिका के 11 वीं कक्षा में प्रवेश होने पर प्रदान करवाई जाएगी|

१० – छठी किस्त बालिका के कॉलेज प्रवेश पर प्रदान करवाई जाएगी|

११ – सातवीं किस्त बालिका की शादी के समय प्रदान करवाई जाएगी|

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना [ Kanya Sumangala Yojana uttar pradesh ] के लिए पात्रता

१ – इसके लिए कन्या उत्तर प्रदेश की रहने वाली होनी चाहिए।

२ – कन्या के घर से उसके माता-पिता सरकारी कार्य नहीं होने चाहिए।

३ – लड़की यूपी के स्कूल में पढ़ने वाली होनी चाहिए।

यूपी कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी कागजात

१ – इस योजना के लिए बेटी के पास अपनी कक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

२ – जिस कक्षा के लिए उसको पैसे मिलेंगे लड़की का बैंक का अकाउंट नंबर होना चाहिए ताकि उसमें यूपी कन्या सुमंगला योजना की राशि जा सके।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना [ Kanya Sumangala Yojana uttar pradesh]

१ – यह योजना 1 अप्रैल 2019 से शुरू की जाएगी|

२ – योजना शुरू होने के बाद आपको इसकी सहायता राशि के बारे में जानकारी दी जाएगी|

३ – इस योजना के आवेदन पत्र की जानकारी भी आपको योजना के शुरू होने के बाद दी जाएगी|

४ – योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है|
या फिर ऑफलाइन माध्यम से किया जाता है|

५ – इसकी पूरी जानकारी आपको योजना के शुरू होने के बाद ही दी जाएगी|

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here