Home ALL POST 23 December History | historical events Hindi

23 December History | historical events Hindi

1427
0

23 दिसंबर का इतिहास | 23 December History | historical events Hindi

23 December History | historical events Hindi

दोस्तों, आज हम 23 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानते हैं, साथ ही 23 दिसंबर को जन्म और मृत्यु के बारे में भी जानते हैं,

[xyz-ihs snippet=”pk”]

GK IN ENGLISH

23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

१ – भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का 1845 में जन्म हुआ।

२ – भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का 1899 में जन्म हुआ।

३ – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता चौधरी चरण सिंह का 1902 में जन्म हुआ।

४ – फ्रेंच एथलीट और संगीतकार मिचेलाइन ऑस्टेर्मायर का 1922 में जन्म हुआ।

५ – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का 1954 में जन्म हुआ।

23 December History | historical events Hindi

23  दिसंबर को निधन हुए व्यक्ति 

१ – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन 1926 में हुआ।

२ – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का निधन 1941 में हुआ।

३ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का निधन 2000 में हुआ।

४ – भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन 2004 में हुआ।

23 December History | historical events Hindi

[xyz-ihs snippet=”pk”]

23 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये 

१ – विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की 1465 में लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।

२ – खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने 1672 में शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।

३ – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1894 में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।

४ – शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को 1901 में औपचारिक रूप से खोला गया।

५ – नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के समय 1912 में वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।

६ – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना 1914 में मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

७ – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन हुआ।

८ – बीबीसी रेडियो ने 1922 में दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।

९ – सन 1954 में आज ही के दिन बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।

१० – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का 1968 में सफल प्रक्षेपण।

23 December History | historical events Hindi

११ – चांद पर से लाए गए पत्थरों को 1969 में राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।

१२ – निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में 1972 में आज ही के दिन दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।

१३ – सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में 1976 में मिली जुली सरकार का गठन।

१४ – हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में 1995 में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।

१५ – न्यूजीलैंड ने 2000 में आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।

१६ – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम 2000 में आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।

१७ – इस्रायल ने 2003 में गाजा पट्टी पर हमला किया।

१८ – वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने 2005 में पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।

23 December History | historical events Hindi

१९ – पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने 2007 में सही ठहराया।

२० – साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने 2008 में प्रतिबंध लगाया।

२१ – विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को 2008 में उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।

अन्तर्राष्ट्रीय दिन – दिवस  

१ – किसान दिवस 

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

[xyz-ihs snippet=”pk”]

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here