Home ALL POST 12 जुलाई का इतिहास | 12 July ka itihas hindi me

12 जुलाई का इतिहास | 12 July ka itihas hindi me

1611
0

12 जुलाई का इतिहास | 12 July ka itihas

12 July ka itihas

दोस्तों, आज हम 12 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानते हैं, साथ ही 12 जुलाई को जन्म और मृत्यु के बारे में भी जानते हैं,

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1 – रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 100 ईसा पूर्व में हुआ।

2 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 1895 को हुआ था।

3 – हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 1909 को हुआ था।

4 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 1965 को जन्म हुआ।

5 – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 1982 को हुआ था।

6 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 1997 को पाकिस्तान में हुआ।

12 July ka itihas

12 जुलाई को निधन हुए व्यक्ति 

1 – लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन 1489 में हुआ।

2 – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 1982 को हुआ था।

3 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।

4 – विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 2012 को हुआ था।

5 – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 2013 को हुआ था।

12 July ka itihas

12 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये 

1 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को 1290 में बाहर निकाला गया।

2 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।

3 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।

4 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर 1673 में हस्ताक्षर हुए।

5 – शिवाजी ने 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

6 – विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने 1690 में रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।

7 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने 1801 में फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।

8 – जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 1812 में कनाडा पर हमला किया।

9 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।

10 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1862 में मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।

11 – बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई थी।

12 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म 1912 में बनी।

13 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में 1918 को विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।

14 – बेल्जियम ने 1935 में तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।

15 – प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने 1943 में नाजियों को हराया 12000 मरे।

12 July ka itihas

16 – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 1949 में हटाया गया।

17 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।

18 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई।

19 – अलकनंदा नदी में 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।

20 – आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।

21 – दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर 1989 को खोला गया।

22 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।

23 – जापान में 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।

24 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।

25 – 1.7 अरब लोगों ने 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।

26 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।

27 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा 2001 में प्रारम्भ हुई।

28 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर 2003 में बातचीत के लिए सहमत।

29 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here