Home ALL POST स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी | Statue of unity Hindi

स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी | Statue of unity Hindi

2450
0

स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी | Statue of unity Hindi

Statue of unity hindi

Statue of unity Hindi

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक स्मारक है,जो भारत के गुजरात में स्थित है।

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर इस विशालकाय मूर्ति के निर्माण का शिलान्यास किया था।

यह स्मारक सरदार सरोवर बांध से 3.2 किमी की दूरी पर साधू बेट नामक स्थान पर है , जो कि नर्मदा नदी पर एक टापू है। यह स्थान गुजरात के भरुच के निकट नर्मदा जिले में स्थित है।

Statue of unity hindi

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अभियान की शुरुवात

गुजरात सरकार द्वारा 7 अक्टूबर 2010 को इस परियोजना की घोषणा की गयी थी।

इस मूर्ति को बनाने के लिये लोहा पूरे भारत के गाँव में रहने वाले किसानों से खेती के काम में आने वाले पुराने और बेकार हो चुके औजारों का संग्रह करके जुटाया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट ने इस कार्य हेतु पूरे भारतवर्ष में 36 कार्यालय खोले,जिससे लगभग 5 लाख किसानों से लोहा जुटाने का लक्ष्य रखा गया।

इस अभियान का नाम “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अभियान” दिया गया।

3 माह लम्बे इस अभियान में लगभग 6 लाख ग्रामीणों ने मूर्ति स्थापना हेतु लोहा दान किया। इस दौरान लगभग 5,000 मीट्रिक टन लोहे का संग्रह किया गया।

Statue of unity hindi

स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी की विशेषता

१ – यह विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है, जिसकी लम्बाई 182 मीटर (597 फीट) है।आधार सहित इस मूर्ति की कुल ऊँचाई 240 मीटर है जिसमे 58 मीटर का आधार तथा 182 मीटर की मूर्ति है। इसके बाद विश्व की दुसरी सबसे ऊँची मूर्ति चीन में स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध है, जिसकी आधार के साथ कुल ऊंचाई 208 मीटर (682 फीट) हैं।

२ – मूर्ति पर कांस्य लेपन

३ – स्मारक तक पहुँचने के लिये लिफ्ट

४ – मूर्ति का त्रि-स्तरीय आधार, जिसमे प्रदर्शनी फ्लोर, छज्जा और छत शामिल हैं। छत पर स्मारक उपवन, विशाल संग्रहालय तथा प्रदर्शनी हॉल है जिसमे सरदार पटेल की जीवन तथा योगदानों को दर्शाया गया है।

५ – एक नदी से 500 फिट ऊँचा आब्जर्वर डेक का भी निर्माण किया गया है जिसमे एक ही समय में दो सौ लोग मूर्ति का निरिक्षण कर सकते हैं।

६ – नाव के द्वारा केवल 5 मिनट में मूर्ति तक पहुँचा जा सकेगा।

७ – एक आधुनिक पब्लिक प्लाज़ा भी बनाया गया है, जिससे नर्मदा नदी व मूर्ति देखी जा सकती है। इसमें खान-पान स्टॉल, उपहार की दुकानें, रिटेल और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं, जिससे पर्यटकों को अच्छा अनुभव होगा।

Statue of unity hindi

स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी का निर्माण व खर्च

इस मूर्ति के निर्माण हेतु टर्नर कंस्ट्रक्शन (बुर्ज खलीफा का परियोजना प्रबंधक) की सहायता ली जा रही थी ।

इसे पूर्ण होने में लगभग 4 वर्ष का समय लगा। परियोजना की कुल लागत भारतीय रुपया 2,063 करोड़ रु(US$301.2 मिलियन) है।

मूर्ति का निर्माण मध्य-अक्टूबर 2018 में समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को इस मूर्ति का उद्घाटन किया।

[table id=104 /]

 

 

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here