झारखण्ड स्थापना दिवस | Jharkhand Raising Day
Jharkhand Raising Day
झारखण्ड भारत का एक प्रमुख राज्य है। झारखण्ड राज्य में बहुत बड़ी संख्या में घने वन और झाड़-झंकार जैसी अधिकांश वनस्पतियाँ पाई जाती हैं, यही कारण है कि राज्य का नाम झारखण्ड पड़ा है।
यह राज्य छोटा नागपुरपठार पर बसा हुआ है, जो गंगा के मैदानी भाग के दक्षिण में है। ‘झारखण्ड’ का शाब्दिक अर्थ है- “वन का क्षेत्र”।
माना जाता है कि झारखण्ड शब्द का प्रयोग लगभग चार सौ वर्ष पहले सोलहवीं शताब्दी में हुआ।
अपने बृहत और मूल अर्थ में ‘झारखण्ड’ पुराने बिहार के ज़्यादातर दक्षिणी हिस्से और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ आदिवासी ज़िले शामिल हैं।
झारखण्ड में भारत की लगभग नब्बे प्रतिशत अनुसूचित जनजाति का निवास स्थल है। संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में यह प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिये मशहूर है।
Jharkhand Raising Day
झारखण्ड राज्य का इतिहास
15 नंवबर, 2000 को भारत संघ के 28वें राज्य के रूप में झारखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। झारखण्ड आदिवासियों की गृहभूमि है।
एक प्राचीन कथा से ज्ञात होता कि उड़ीसा के राजा जयसिंह देव ने तेरहवीं शताब्दी में खुद को झारखण्ड का शासक घोषित कर अपना शासन लागू कर दिया था।
झारखण्ड में मुख्य रूप से छोटा नागपुर पठार और संथाल परगना के वन क्षेत्र शामिल हैं। यहाँ की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराएं हैं।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ‘झारखण्ड मुक्ति मोर्चा’ ने नियमित आंदोलन किया, जिसके कारण से सरकार ने 1995 में ‘झारखण्ड क्षेत्र परिषद’ की स्थापना की और इसके पश्चात् यह राज्य पूर्णत: अस्तित्व में आया।
बाबूलाल मरांडी झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इन्होंने 2006 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर ‘झारखंड विकास मोर्चा’ की स्थापना की थी।
Jharkhand Raising Day
झारखण्ड राज्य के उद्योग और खनिज
- सार्वजनिक क्षेत्र का बोकारो स्टील प्लांट
- जमशेदपुर में निजी क्षेत्र की टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को)
- अन्य प्रमुख उद्योग हैं: टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (टेल्को)
- टिमकेन इंडिया लिमिटेड (जमशेदपुर)
- भारत कुकिंग लिमिटेड (धनबाद)
- खिलाडी सीमेंट फैक्टरी (पलामू)
- इंडियन ऐल्यूमिनियम (मुरी)
- ए सी सी सीमेंट (चाइबासर)
- सेंट्रल कोलफीज्ड्स लिमिटेड (रांची)
- उषा मार्टिन, उषा बैल्ट्रान, यूरेनियम कारपोरेशन (इं) लिमिटेड (जादूगोडा)
- हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (मुसाबनी)
- टिन प्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जमशेदपुर)
- इंडियन एक्सप्लोसिव लिमिटेड (गोमिया)
- हिंडालको बॉक्साइट (लोहरदगा)
- झारखण्ड राज्य खनिज संसाधनों में देश का समृद्धतम राज्य है। यहाँ उपलब्ध प्रमुख खनिज हैं- कोयला, कच्चा लोहा, चूना पत्थर, तांबा, बॉक्साइट, चीनी मिट्टी, काइनाइट, चिकनी मिट्टी, डोलोमाइट, ग्रेफाइट, बैंटोनाइट, साबुन पत्थर बिल्लौरी रेत और सिलिका बालू।
- इस नवगठित राज्य में सिंहभूमि, बोकारो, हज़ारीबाग़, रांची, कोडरमा और धनबाद में कोयला, अभ्रक और अन्य खनिजों के दोहन की अपार क्षमताएं हैं।
Jharkhand Raising Day
झारखण्ड राज्य में शिक्षा
झारखंड में साक्षरता दर 2001 के 54.13 प्रतिशत की तुलना में 67.6% हो गई है। यहाँ 21,386 विद्यालय और पाँच विश्वविद्यालय हैं।
इसके अलावा यहाँ इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस, जाना- माना व्यापार एवं प्रबंधन संस्थान, ज़ेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टिट्यूट और केंद्रीय खनन शोध संस्थान जैसे शैक्षणिक व शोध संस्थान स्थित हैं।
जमशेदपुर स्थित इंडो- डैनिश टूल रूम (आई. डी. टी. आर.), रांची स्थित डिज़ाइन डेवलेपमेंट ऐंड ट्रेनिंग सेंटर और मेन टूल रूम औद्योगिक क्रियाकलापों को कलपुर्ज़ो व प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बोकारो स्टील प्लांट
१ – झारखंड की शिक्षा संस्थाओं में कुछ अत्यंत प्रमुख शिक्षा संस्थान शामिल हैं।
२ – जनजातिय प्रदेश होने के बावज़ूद यहां कई नामी सरकारी एवं निजी कॉलेज हैं जो कला, विज्ञान,
३ – अभियांत्रिकी, मेडिसिन, क़ानून और मैनेजमेंट में उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिये विख्यात हैं ।
शिक्षण संस्थान
१ – राँची विश्ववविद्यालय
२ – सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय दुमका
३ – विनोबा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग़
४ – बिरसा कृषि विश्वविद्यालय राँची
५ – बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा राँची
Jharkhand Raising Day
अन्य संस्थान
१ – राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला जमशेदपुर
२ – राष्ट्रीय खनन शोध संस्थान धनबाद
३ – भारतीय लाह शोध संस्थान राँची
४ – राष्ट्रीय मनोचिकत्सा संस्थान राँची
५ – जेवियर प्रबंधन संस्थान।
Jharkhand Raising Day
झारखण्ड राज्य में परिवहन
कभी महत्त्वपूर्ण रहे जलमार्ग अब अपना महत्त्व खो चुके हैं। राज्य में माल के आवागमन संबंधी सुविधाएँ राँची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में उपलब्ध हैं। इसके इलावा किरिबुरु, लोहरदाग और सभी कोयला खदानों में अयस्क वहन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
झारखण्ड राज्य में सड़क मार्ग
- aझारखण्ड राज्य में सड़कों की कुल लंबाई 4,311 किलोमीटर है। इसमें 1,500 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग और 2,711 किलोमीटर प्रांतीय राजमार्ग हैं।
- झारखण्ड के लगभग एक चौथाई गाँवों तक ही पक्की सड़कें पहुँची हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग का 1,006 किमी राज्य से होकर गुज़रता है, जिसमें ग्रैंड ट्रंक रोड भी शामिल है।
- छोटा नागपुर पठार के आसपास की सड़कें बेहतरीन हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किए गए काम का परिणाम हैं।
- हज़ारीबाग़ और बहरागोड़ा के बीच 333 किमी की चार लेन वाली राजमार्ग परियोजना का निर्माण-कार्य हुआ है।
Jharkhand Raising Day
रेल मार्ग
- झारखण्ड से गुज़रने वाली कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता)- दिल्ली रेल लाइन 1864 में शुरू हुई थी।
- झारखण्ड राज्य में विकसित रेलवे प्रणाली है।
- राँची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।
हवाई मार्ग
- राँची में नियमित वायुसेवाएँ भी उपलब्ध हैं।
- विमान सेवा से राँची, दिल्ली, पटना और मुंबई से जुड़ा है।
- जमशेदपुर, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, हज़ारीबाग़, डाल्टनगंज और नोआमुंडी में हवाई पट्टियां हैं।