भारतीय संविधान वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी
भाग – 22
प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु
Constitution of India part 22 : Indian constitution in Hindi
(१) अनुछेद 25 में प्रत्याभूत धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार निम्न में से किस के अधीन है ?
अ- लोक-व्यवस्था , सदाचार और स्वास्थ्य
ब- राज्य की सुरक्षा के हित में युक्तियुक्त निर्बन्धन
स- लोक -व्यवस्था , सदाचार और भारत के संविधान के भाग 3के अन्य उपबंध
द- लोक -व्यवस्था , सदाचार और स्वास्थ्य तथा भारत के संविधान के भाग 3 के अन्य उपबंध
(२) निम्नलिखित में से कौन , राज्य द्वारा धर्म की स्वतत्रता पर निर्बन्धन लगाने का विनिर्दिष्ट आधार नहीं है ?
अ- लोक-व्यवस्था
ब- नेतिकता
स- सामाजिक न्याय
द- स्वास्थ्य
(३) निम्नलिखित में से कौन धर्म की स्वतंत्रता का निर्देशक वाद नहीं है ?
अ- एस,पी.मित्तल बनाम भारत संघ
ब- जान बल्मत्तम बनाम भारत संघ
स- ए आर. नारायण बनाम आंध्र प्रदेश राज्य
द- बोंबी आर्ट इंटरनेशनल बनाम ओ .पी.एस.हुन
Constitution of India part 22 : Indian constitution in Hindi
(४) किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णित किया था की मुसलमानों के धार्मिक त्यौहार बकरीद पर गाय काटना उनके धर्म का आवश्यक अंग नहीं है , अतः राज्य अपने संप्रभु कृत्यों के अंतर्गत उस स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा सकती है ?
अ- बंगाल राज्य बनाम आशुतोष लाहिड़ी
ब- ए.पी.मत्तल बनाम भारत संघ
स- एस . आर. बोम्मई बनाम भारत संघ
द- राज्य बनाम बनवारी
(५) अल्पसंख्यक-वर्ग की शिक्षा संस्था में प्रशासन के अधिकार में निम्न अधिकार सम्मिलित है –
अ- प्रबंधन समिति के गठन का
ब- शिक्षण के माध्यम को निश्चित करने का
स- शेक्षणिक एवं प्रशासनिक नीति निर्धारित का
द- उपरोक्त सभी
(६) अनुछेद 26 यह उपबंध करता है की लोक-व्यवस्था ,सदाचार और स्वास्थ्य के अधीन रहते हुए प्रत्येक धार्मिक समुदाय को निम्न अधिकार होगा –
अ- जंगम संपत्ति के अर्जन और स्वामित्व का अधिकार
ब- जंगम और स्थावर संपत्ति के अर्जन और स्वामित्व का अधिकार
स- संपत्ति के अर्जन , धारण और व्ययन का अधिकार
द- जंगम और स्थावर संपत्ति के अर्जन और व्ययन का अधिकार
(७) राज्य से अनुदान प्राप्त कर रही एक अल्पमत की शेक्षिक संस्था प्रवेश के मामले में निम्नलिखित कर सकती है –
अ- अपने समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए सभी स्थान आरक्षित कर दे
ब- समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए 50% स्थान आरक्षित कर दे
स- अपने समुदाय के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दे
द- उपरोक्त सभी
(८) ” शिक्षा एवं संस्कृति” का अधिकार मूल अधिकार के रूप में किसे दिया गया है ?
अ- अनुसूचित जाती एवं जनजाति को
ब- अन्य पिछड़े वर्ग को
स- अल्पसंख्यको को
द- किसी को नहीं
(९) संविधान के अनुछेद 29(2) यह उपबंध करता है की किसी भी नागरिक को केवल निम्न में से किसी भी आधार पर वंचित नहीं किया जायेगा –
अ- धर्म , मूलवंश, लिंग ,जाती , और भाषा
ब- धर्म , मूलवंश, लिंग ,जाती , और मत
स- जाती , मत , भाषा अथवा इनमे से किसी आधार पर
द- धर्म , मूलवंश, जाति , भाषा या इनमे से किसी आधार पर
Constitution of India part 22 : Indian constitution in Hindi
(१०) अनुछेद 30 के अंतर्गत अपने अधिकार के प्रयोग में किसी अल्प मत की शेक्षिक संस्था को निम्नलिखित अधिकार नहीं प्राप्त है ?
अ- शिक्षा का माध्यम निर्धारित करने का अधिकार
ब- शिक्षक नियुक्त करने का अधिकार
स- पाठ्यक्रम निर्धारित करने का अधिकार
द- प्रबंधन समिति गठित करने का अधिकार
![]() |
![]() |