Home INDIA GK Nobel prize 2019 | नोबल प्राइज 2019 Gk questions

Nobel prize 2019 | नोबल प्राइज 2019 Gk questions

3193
0

आज के इस आर्टिकल में मै आपको “नोबल प्राइज क्या है | Nobel prize , नोबल प्राइज की शुरुवात कैसे हुई और नोबल प्राइज से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तरी ” के बारे में बताने जा रहा हूँ आशा करता हूँ मेरा यह प्रयास आपको जरुर पसंद आएगा । तो चलिए जान लेते हैं की –

(What is the Nobel prize) नोबल प्राइज क्या है ?

शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है. प्रत्येक पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है। द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायनशास्त्र में, कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट औषधी के क्षेत्र में, नॉर्वेजियन नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी एवार्ड प्रदान की जाती है

( How did the Nobel Prize begin) नोबल प्राइज की शुरुवात कैसे हुई ?

यह पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है. दिसंबर 1896 में मृत्यु के पूर्व अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया.

उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए.

स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.

[ What is the Nobel Foundation ] नोबेल फ़ाउंडेशन क्या है  ?

नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा. इसका उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना है.

नोबेल फाउंडेशन मे 5 लोगों की टीम है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउन्सिल द्वारा तय किया जाता है अन्य चार सदस्य पुरस्कार वितरक संस्थान के न्यासी (ट्रस्टियों) द्वारा तय किए जाते हैं।

स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण यह होता है कि सम्मान प्राप्त व्यक्ति स्वीडन के राजा के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते है।

पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता हर साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है.

(Who was Alfred Nobel )अल्फ्रेड नोबेल कौन थे  ?

अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल का जन्म 1833 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था. 9 वर्ष की आयु में वह अपने परिवार के साथ रूस चले गए.

नोबेल जब 18 साल के थे तो उन्हें रसायन की पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजा गया. अल्फ्रेड नोबेल ने 1867 में डाइनामाइट की खोज की.

नोबेल ने अपनी पूरी जिंदगी में कुल 355 आविष्कार किए थे. लेकिन सबसे ज़्यादा नाम और पैसा उन्होंने 1867 में डायनामाइट के आविष्कार से कमाया.

अपनी जिंदगी में नोबेल ने शादी नहीं की. 10 दिसंबर 1896 नोबेल का दिल का दौरा पड़ने से इटली में निधन हो गया.

( When did the Nobel of economics begin ) अर्थशास्त्र के नोबेल की शुरुआत कब हुई ?

अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की 1895 की जिस वसीयत के तहत 1901 में जब नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हुई उसमें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए किसी पुरस्कार का जिक्र नहीं है.

लेकिन 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने अपनी 300वीं वर्षगांठ पर अल्फ्रेड नोबेल की याद में इस पुरस्कार को शुरू किया.

अर्थशास्त्र का पहला नोबेल 1969 में नॉर्वे के रैगनर एंथोन किटील फ्रिश और नीदरलैंड्स के यान टिरबेरगेन को दिया गया.

नोबल प्राइज से सम्बंधित प्रश्न उत्तर  | Nobel prize related questions and answers

” नोबल प्राइज 2019 | Nobel prize 2019 ” के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं . जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

 

(1) चंद्रशेखर वेंकटरमन (CV Raman) को किस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार मिला था ?

A – रसायन

B – भौतिकी

C – शांति

D – चिकित्सा

 

(2) Nobel Prize मरणोपरांत दिया जाना कब समाप्त किया गया ?

A – 1971

B – 1972

C – 1973

D – 1974

 

(3) सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को किस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार मिला था ?

A – रसायन

B – भौतिकी

C – शांति

D – चिकित्सा

 

(4) रविन्द्र नाथ टेगोर को नोबल पुरस्कार कब मिला ?

A – 1913

B – 1912

C – 1918

D – 1911

 

(5) वेंकटरमन रामकृष्णन को नोबल पुरस्कार कब मिला था ?

A – 2005

B – 2009

C – 2011

D – 2015

 

नोबल प्राइज 2019 Gk questions

(6) किस संस्था को पहली बार नोबल प्राइज मिला ?

A – अन्तर्राष्ट्रीय शांति ब्यूरो

B – Red Cross Society

C – ICAN

D – Institute of Int. law

 

(7 ) कैलाश सत्यार्थी को कब नोबल प्राइज मिला ?

A – 2014

B – 2010

C – 2008

D – 2011

 

(8) हरगोविंद खुराना को कब नोबेल पुरस्कार मिला ?

A – 1965

B – 1968

C – 1962

D – 1961

 

(9) मदर टेरेसा को कब नोबेल पुरस्कार मिला ?

A – 1978

B – 1979

C – 1980

D – 1984

 

नोबल प्राइज 2019 Gk questions

(10) अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में मिला था ?

A – भौतिकी

B – शांति

C – अर्थशास्त्र

D – रसायन

 

(11) रवीन्द्रनाथ टेगोर को किस रचना के लिए साहित्य का Nobel Prize मिला ?

A – गीतांजली

B – रिलायंस

C – द  Post office

D – काबुलीवाला

 

(12) शांति का Nobel Prize कहाँ दिया जाता है ?

A – जिम्बांबे

B – नॉर्वे

C – स्वीडन

D – न्यूयार्क

 

(13) प्रथम भारतीय महिला कौन है जिन्हें Nobel Prize से सम्मानित किया ?

A – कल्पना चावला

B – इंद्रा गाँधी

C – सरोजनी नायडू

D – मदर टेरेसा

 

(14) गणित का Nobel Prize किसे कहते है ?

A – आर्यभट्ट पुरुस्कार

B – एबेल पुरुस्कार

C – रामानुजन पुरुस्कार

D – ऑस्कर पुरुस्कार

 

(15) Nobel Prize किस वैज्ञानिक की याद में दिया जाता है ?

A – न्यूटन

B – अल्बर्ट आइंस्टीन

C – अल्फ्रेड नोबेल

D – इनमे से कोई नहीं

 

indian nobel prize winner 2018

(16) प्रथम भारतीय पुरुष जिन्हें Nobel Prize मिला था ?

A – सुब्रमण्यम चंद्रशेखर

B – महात्मा गाँधी

C – रवीन्द्रनाथ टैगौर

D – अमृत्य सेन

 

(17 ) किसी एक क्षेत्र में अधिकतम कितने लोगो को Nobel Prize दिया जा सकता है ?

A – 2

B – 3

C – 4

D – 5

 

(18) सबसे पहले Nobel Prize किस महिला को दिया गया ?

A – ऐलिना डिगोस्टा

B – मदर टेरेसा

C – मैडम क्युरी

D – इंद्रा गाँधी

 

(19) Dynamite का आविष्कार किसने किया था ?

A – जे जे थॉमसन

B – अल्फ्रेड नोबेल

C – मार्कोनी

D – अल्बर्ट आइंस्टीन

 

indian nobel prize winner 2019

(20) निम्न में से किसे मरणोपरांत Nobel Prize दिया गया था ?

A – मदर टेरेसा

B – मैडम क्युरी

C – डैग डैमरसोल्ड

D – रोनाल्ड रॉस

 

(21) Nobel Prize कितने क्षेत्रो में दिया जाता है ?

A – 5

B – 6

C – 7

D – 8

 

(22) जेम्स पीबल्स को किस क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार मिला ?

A – रसायन

B – शांति

C – भौतिकी

D – चिकित्सा

 

(23) अबिय अहमद अली को किस क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार मिला ?

A – अर्थशास्त्र

B – भौतिकी

C – शांति

D – रसायन

 

(24) 2019 रसायन के क्षेत्र में किसे नोबेल पुरस्कार मिला ?

A – अबिय अहमद अली

B – पीटर हैण्डके

C – अकिरा यशिनो

D – इनमे से कोई नहीं 

 

(25) 2019 भोतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया ?

A – पीटर हैण्डके

B – जेम्स पीबल्स

C – अकिरा यशिनो

D – अबिय अहमद अली

 

Indian nobel prize winner list – PDF DOWNLOAD

(26) जॉन गुडएनफ को किस क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार मिला ?

A – भौतिकी

B – अर्थशास्त्र

C – साहित्य

D – रसायन

 

(27 ) “मिशेल मेयर” को किस क्षेत्र में 2019 का नोबेल प्राइज दिया गया ?

A – चिकित्सा

B – शांति

C – भोतिकी

D – रसायन

 

(28) 2018 का साहित्य/literature का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?

A – ओल्गा तोकार्जुक

B – पीटर हैण्डके

C – अबिय अहमद अली

D – इनमे से कोई नहीं

 

(29) ग्रेग सेमेंजा को किस क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार मिला ?

A – भौतिकी

B – साहित्य

C – रसायन

D – चिकित्सा

 

Indian nobel prize winner list

(30) पहली बार Nobel Prize कब दिया गया ?

A – 1802

B – 1801

C – 1902

D – 1901

 

(31) 2019 का रसायन chemistry का नोबेल पुरस्कार किसे मिला ?

A – ओल्गा तोकार्जुक

B –  पीटर हैण्डके

C – स्टेनले व्हिटिंग

D – अबिय अहमद अली

 

( Some important things related to Nobel Prize ) नोबेल पुरूस्कार से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें

1 – पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।

2 – शांति के लिए दिए जाने वाला नोबेल पुरस्कार ओस्लो में जबकि बाकी सभी पुरस्कार स्टॉकहोम में दिए जाते हैं.

3 – किसी एक क्षेत्र से एक साल में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है. इनमें से प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा और निश्चित धनराशि दी जाती है. हर साल इनाम राशि नोबेल फाउंडेशन की आय पर निर्भर करती है.

4 – अगर एक पुरस्कार साझा तौर पर दो लोगों को दिया जाता है, तो धनराशि दोनों में समान रूप से बांट दी जाती है.

5 – अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है. पहली बार एरिक एक्सल कार्लफेल्ड को 1931 में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव डैग हैमर्सक्योल्ड को 1961 में इससे नवाजा गया. लेकिन 1974 में नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा.

6 – सिर्फ अहिंसा की बदौलत भारत को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी को कभी शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला. हालांकि उन्हें पांच बार नामांकन मिला.

 [ indian nobel prize winner list ] नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय की सूची

1 – रविंद्रनाथ टैगोर

टैगोर भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया था.

टैगोर को 1913 में जब ये सम्मान मिला तब वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय थे.

2 – हरगोविंद खुराना

जाने माने भारतीय मूल के वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना को 1968 में मेडिसीन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था.

खुराना का शोध इस विषय पर था कि एंटी बायोटिक खाने का शरीर पर किस तरह का व्यापक असर होता है.

भारत के पंजाब में जन्मे खुराना ने आगे चलकर अमरीका के जाने माने एमआईटी इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी और अमरीका में ही बस गए थे.

3 – सीवी रमण

सीवी रमण का जन्म मद्रास में हुआ था. उन्होंने प्रकाश से जुड़े रमन इफेक्ट की खोज की थी. उन्हें 1930 में फिजिक्स के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिया गया.

4 – वीएएस नायपॉल

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल के पूर्वज गोरखपुर से गिरमिटिया मज़दूर के रुप में त्रिनिदाद पहुंचे थे. ब्रिटेन में बसे नायपॉल को 2001 में साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नोबेल दिया गया.

5 – वेंकट रामाकृष्णन

भारतीय मूल के वेंकट रामाकृष्णन मदुरै में जन्मे थे. उन्हें वर्ष 2009 में राइबोसोम के स्ट्रक्चर और कार्यप्रणाली के क्षेत्र में शोध के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

6 – मदर टेरेसा

मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। मदर टेरेसा का जन्म अल्बानिया में हुआ था। 1928 में वह आयरलैंड की संस्था सिस्टर्स ऑफ लोरेटो में शामिल हुईं और मिशनरी बनकर 1929 में कोलकाता आ गईं.

7 – सुब्रहमण्यम चंद्रशेखर

चंद्रशेखर का जन्म 1910 में लाहौर में हुआ था. उन्हें 1983 में सितारों की आकृति और कैसे सितारे बने इसके सैद्धांतिक शोध के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला.

8 – कैलाश सत्यार्थी

वर्ष 2014 का शांति का नोबेल पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी को मिला है. कैलाश को बच्चों के लिए किए गए उनके काम को देखते हुए ये पुरस्कार दिया गया है.

9 – आर के पचौरी

राजेंद्र पचौरी का काम पर्यावरण के क्षेत्र में था और वो लंबे समय तक टेरी (टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट) से जुड़े रहे. उन्हें वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन के लिए बनी कमिटी के साथ संयुक्त रुप से शांति के लिए नोबेल मिला था.

10 – अमर्त्य सेन

अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन अपनी पुस्तक द आरग्यूमेंटेटिव इंडियन के लिए काफी चर्चित रहे लेकिन अर्थशास्त्र में उनका काम उल्लेखनीय रहा है. उन्हें 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

यदि आपका ” नोबल प्राइज | Nobel prize  से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो आप कमेट के माध्यम से हम से पूछ सकते हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here