Home HISTORY 21 सितम्बर का इतिहास | 21 September ka itihas hindi me

21 सितम्बर का इतिहास | 21 September ka itihas hindi me

1523
0

21 सितम्बर का इतिहास | 21 September ka Itihas

21 September ka itihas

दोस्तों, आज हम 21 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानते हैं, साथ ही 21 सितम्बर को जन्म और मृत्यु के बारे में भी जानते हैं,

21 सितम्बर को जन्मे व्यक्ति

1 – आज ही के दिन ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म 1866 में हुआ था।

2 – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का जन्म 1895 में हुआ।

3 – हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अज़रा का जन्म 1895 में हुआ।

4 – भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म 1905 में हुआ।

5 – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का जन्म 1926 में हुआ जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।

6 – वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म 1963 में हुआ। इन्होंने अपने करियर में 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे मैचों में 225 विकेट लिए।

7 – भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 1980 में हुआ।

21 सितम्बर को निधन हुए व्यक्ति 

1 – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन 1743 में हुआ।

2 – महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवम भारत प्रेमी महिला एनी बेसेंट की मृत्यु 1933 में हुई।

3 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन 1985 में हुआ।

21 सितम्बर की ऐतिहासिक घटनाये 

1 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने 1677 में आज ही के दिन अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया था।

2 – अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) 1784 में छपा।

3 – पालघाट ने 1790 में जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

4 – किंग विलियम प्रथम ने 1815 को ब्रुसेल्स में शपथ ली।

5 – बहादुर शाह द्वितीय ने 1857 में अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

6 – नीदरलैंड के लोगों ने 1885 को चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

7 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी 1905 को गठित हुई।

8 – ‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत 1928 में हुई।

9 – चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से 1938 को न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

10 – नाज़ियों ने 1942 को यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।

11 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने 1942 को अपनी पहली उड़ान भरी।

12 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 1949 में ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की जो चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

21 September ka itihas

13 – माल्टा ने 1964 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

14 – प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया।

15 – ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान 1971 को कैम्ब्रिजशर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई.

16 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक 1979 को क्रान्ति में अपदस्थ।

17 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में 1984 को शामिल हुआ।

18 – अर्मेनिया को 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

19 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप 1998 को जारी।

20 – मध्य ताइवान में 1999 को ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।

21 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना 2000 में हुई।

21 September ka itihas

22 – अफ़ग़ानिस्तान में 2001 को सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

23 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने 2003 में नामंजूर किया।

24 – अमेरिका ने 2004 में लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

25 – जूनिचिरो कोईजुमी को 2005 में दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

26 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने 2007 में दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

27 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में 2008 को तेल उत्पाद शुरू हुआ।

28 – भाजपा आला कमान ने 2009 में महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

29 – ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने 2011 में उच्च रक्तचाप के लिए जिम्मेदार 16 जीन की खोज करने में सफलता प्राप्त की।

21 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स

Current affairs September 2019 Pdf Download

करेंट अफेयर्स अगस्त 2019 PDF DOWNLOAD

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

 Madhyprdesh ki nadiya | मध्यप्रदेश की नदिया

BUY

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here