सुष्मिता सेन की जीवनी | Sushmita Sen Biography
Sushmita Sen Biography
सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवम्बर 1975 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ। उन्होंने राणी और अलीशा नाम की दो लडकियों को गोद लिया है और वह उनकी अकेली माँ है।
क़ानूनी तौर पर राणी को खुद की बेटी बनाने के लिए उन्हें कोर्ट में लम्बे समय तक लड़ाई लड़नी पड़ी तब जाकर 2000 में राणी उनकी बेटी बन सकी।
13 जनवरी 2010 को उन्होंने अलीशा को भी गोद लिया तब अलीशा केवल तीन महीने की थी।
Sushmita Sen Biography
फिल्म करियर
मिस युनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा, उनकी पहली फिल्म वर्ष 1996 में दस्तक रिलीज हुई, इस फिल्म में शरद कपूर उनके अपोजिट नजर आये थे ।
इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में वर्ष 1997 में फिल्म रत्च्गन से कदम रखा, दो वर्ष बाद सुष्मिता सलमान खान के अपोजिट फिल्म बीवी नम्बर 1 में नजर आयीं, इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।
वर्ष 2000 में वह फिल्म आंखें में अर्जुन रामपाल के अपोजिट नजर आयीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन, आदित्य पंचोली, परेश रावल आदि भी दिखाई दिए, इसके बाद सुष्मिता शाहरुख़ खान के अपोजिट फिल्म मै हूं ना में एक टीचर की भूमिका में नजर आयीं।
फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद सुष्मिता ने कई अन्य फिल्मों में काम किया जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के मामले में कामयाब रही।
Sushmita Sen Biography
सुष्मिता सेन से जुडी कुछ दिलचस्प बाते
1-फिल्म एक्ट्रेस सुष्मिता सेन वर्ष 1994 में मिस यूनिवर्स बननेवाली पहली भारतीय महिला हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान सुष्मिता ने कोई महंगा गाउन नहीं बल्कि अपनी मां के द्वारा बनाया गाउन पहना था, इतना ही नहीं, उन्होंने जो ग्लव्ज़ पहने थे, उसे मोज़े से बनाया गया था।
2-महज 19 साल की उम्र में सुस्मिता ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
3-मिस युनिवर्स के खिताब के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन दोनों ही भागीदार थे, लेकिन एक सवाल ने दोनों की किस्मत बदल दी।
दोनों के बीच यहां कड़ा मुकाबला था, लेकिन इंटरव्यू राउंड में सुष्मिता ने ऐश से बाजी मार ली थी. दोनों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती?
इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, ‘अपने जन्म का समय, जबकि सुष्मिता ने कहा था, ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु’। और इसी जवाब के साथ सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया।
Sushmita Sen Biography
4-सुष्मिता ने हिंदी सिनेमा में कदम वर्ष 1996 में रखा लेकिन उनकी पहली बड़ी हिट फिल्म बीवी नम्बर 1 साबित हुई। इस फिल्म के सुष्मिता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर, आइफा और स्टार स्क्रीन अवार्ड मिल चुका है।
5-सुष्मिता खाली वक्त में कविता लिखना पसंद करती हैं।
6-सुष्मिता सेन ने पहली बार ऑनस्क्रीन साड़ी फराह खान निर्देशित फिल्म मै हूं ना में पहनी थी।
7-सुष्मिता अपने स्कूल में काफी टॉमबॉय टाइप थी, यहां तक की उनकी पढ़ाई भी एक हिंदी मीडियम स्कूल में हुई। 16 की उम्र के बाद उन्होंने अंग्रेजी सीखना शुरू किया, बाद में उन्होंने जर्नलिज़्म में ग्रैजुएशन किया और इंग्लिश आर्नस की पढ़ाई की।
8-सुष्मिता अभी तक अविवाहित हैं, हालांकि उनका नाम अब तक कसी स्टार्स के साथ जोड़ा गया है। उनके ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट में विक्रम भट्ट, संजय नारंग, सबीर भाटिया, रनदीप हुड्डा, इम्तियाज़ खत्री, मानव मेनन, बंटी सचदेवा, मुद्दसर अज़ीज़, वसीम अकरम, रितिक भसीन जैसे नाम शामिल हैं।
9- बिना शादी के सुष्मिता ने दो बच्चियों को गोद किया है और वह एक सिंगल प्राउड मदर हैं।
Sushmita Sen Biography
पुरस्कार
- 2000 में फिल्मफेयर पुरस्कार – बीवी नम्बर 1 फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
- 2000 में स्टार स्क्रीन पुरस्कार – बीवी नंबर 1 फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
- सन 2000 में आईआईऍफ़ए (आयफा) पुरस्कार – बीवी नंबर 1 फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
- 2000 में जी सिने पुरस्कार – बीवी नंबर 1 फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
- 2003 में जी सिने पुरस्कार – फ़िलहाल फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
- 2006 में राजीव गांधी पुरस्कार – बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करने के लिए पुरस्कार मिला।
- 2013 में मदर टेरेसा पुरस्कार – सामाजिक न्याय के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
Sushmita Sen Biography
प्रसिद्ध फिल्मे
- दस्तक 1996
- जोर 1997
- बीवी नंबर 1 1999
- आगाज 2000
- क्यों की मैं झूठ नहीं बोलता 2001
- आखे 2002
- समय : व्हेन टाइम स्ट्राइक्स 2003
- मैं हु ना 2004
- मैंने प्यार क्यों किया? 2005
- जिंदगी रॉक्स 2006
- राम गोपाल वर्मा की आग 2007
- कर्म और होली 2009
- नों प्रॉब्लम 2010
- सानिया मिर्ज़ा की जीवनी
- बिरसा मुंडा की जीवनी
- जानिए क्यों मनाया जाता है बाल दिवस
- जूही चावला की जीवनी
- रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी
- सलीम अली की जीवनी
- मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जीवनी
- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
- नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019-20
- अक्षरा हासन की जीवनी
- अनुष्का शेट्टी की जीवनी
![]() ![]() |
![]() ![]() |